भारत की परिकल्पना का सपना धीरे-धीरे हो रहा पूरा: राज्यपाल

उज्ज्वल हिमाचल। शिमला

हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह शिमला के रिज पर मनाया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे।भारतीय सेना, हिमाचल पुलिस, होमगार्ड के साथ साथ एनसीसी कैडेट्स द्वारा परेड निकाली गई। इसके बाद विभिन्न विभागों की झांकियां भी निकाली गई। विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जिसमें सिरमौर के सिंहटू नृत्य, हरियाणा सांस्कृतिक केंद्र की प्रस्तुति व पहाड़ी नाटी आकर्षण का केंद्र रही।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने देश व प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व कहा कि आज देश ने अभूतपूर्व तरक्की कर रहा है। देश को 2028 तक निश्चित रूप से तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। प्रदेश भी अन्य राज्यों की तरह आगे बढ़ रहा है। हिमाचल देव भूमि है उन्होंने कहा कि बढ़ते नशे को रोकने के लिए प्रयास करने आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है उन्हे उम्मीद है कि इस लक्ष्य को इस वर्ष हासिल कर भारत टीबी मुक्त होगा।

वन्ही प्रदेश के सीएम सुखविंदर सुक्खू ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और कहा की 75 वर्ष पूर्व जिस भारत की परिकल्पना का सपना प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देखा था वह धीरे-धीरे पूरा हो रही है। नए भारत का निर्माण उनके कार्यक्रम और नीतियों से हो रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें