हिमाचल : गुप्त नवरात्र का समापन, 71 पुजारियों ने डाली पूर्णाआहुति

पंकज शर्मा। ज्वालामुखी

विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर विश्व कल्याण कोरोना महामारी नाश व विश्व शांति के लिए 8 दिन से चल रहे गुप्त नवरात्रों का विधिवत समापन हो गया। आज बारिश में भी हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। यज्ञ शाला में मंदिर अधिकारी निर्मल सिंह, डीएसपी चंद्रपाल सिंह, तहसीलदार दीनानाथ, डीएसपी तिलकराज व 71 पुजारी व पंडितो ने वैदिक मंत्रों से हवन यज्ञ किया। मंदिर न्यास सदस्य पुजारी व आचार्य मधुसूदन शर्मा व प्रशांत शर्मा ने विधिवत मंत्रोउच्चारण से आहुतियां डलवायी।

यह भी पढ़े : चंडीगढ़ मेयर और संजय टंडन पर हमला: बच्चे को हिरासत में लेने की क्या है सच्चाई

इसके बाद मन्दिर अधिकारी ने कन्या पूजन किया और प्रसाद व फल बांटे। न्यास सदस्य सौरभ शर्मा, जेपी दत्ता आदि कर्मचारी व शहर के प्रबुद्ध लोग भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सैकड़ों भक्तों ने पूर्णाहुति डालकर पुण्य फल प्राप्त किया। पुजारी व न्यास सदस्य सौरभ शर्मा ने बताया कि इन गुप्त नवरात्रो में लाखों की संख्या में जप पाठ किया गया। उन्होंने बताया कि मां के आशीर्वाद से विश्व में शांति व जनकल्याण की भावना लोगों में हो, कोरोना का नाश हो इसी उद्देश्य की कामना के लिए पिछले कई वर्षो से यह अनुष्ठान हो रहा है।

यह भी पढ़े : येलो अलर्ट पर प्रशासन हुआ सतर्क, लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की दी सलाह

विश्व शांति व जनकल्याण के लिए पुजारी महासभा, मंदिर न्यास के सहयोग से इस आयोजन को सदियों से करती चली आ रही है। इन नवरात्रो में मां के दर्शन करने का फल नवरात्र के बराबर ही मिलता है। नव नियुक्त डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि गुप्त नवरात्र के समापन वह शक्तिपीठ में दर्शनों को आये हैं और कोरोना को देखते हुए सभी श्रद्धालु मास्क व सोशल डिस्टनेस का पालन करें। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू की जाएगी और शहर में नशे पर भी लगाम लगाई जाएगी। मन्दिर में सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। मन्दिर अधिकारी ने अनुष्ठान में बैठे विद्वानों को दक्षिणा व आवर्णी देकर सम्मानित किया।