हिमाचल: मंडी में हुई पहली ताजपोशी, लाल सिंह कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर हुए नियुक्त

उज्जवल हिमाचल। मंडी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बनने के बाद मंडी जिला को पहली ताजपोशी से नवाजा गया है। इसके तहत मंडी जिला के नाचन विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ऐवं पूर्व प्रत्याशी लाल सिंह कौशल को सीएम सुक्खू ने बैंक का डायरेक्टर नियुक्त किया है। बता दें कि छोटी काशी मंडी से पहली दफा ये नियुक्ति की गई है। लाल सिंह कौशल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाते है।

बता दें कि हाल ही के संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी से बागी हुए लाल सिंह कौशल को खुद सीएम सुक्खू ने उनके घर आकर मनाया था। अब ये नियुक्ति कई मायनों से खास मानी जा रही है। लाल सिंह कौशल ने इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त जताया और अपना काम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने का दावा किया है।

यह भी पढ़ेंः हिमाचल: बाइक के जंप के साथ नीचे गिरी महिला, बुरी तरह घायल

वहीं इस नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लीगल सेल के राज्य महासचिव पंडित अरूण प्रकाश आर्य, सचिव जितेंद्र शर्मा, रितिन शर्मा, सुप्रिया ऋषि, अमीचंद और युवा कांग्रेस महासचिव चंद्र कौशल ने सीएम सुखविंदर सिंह सुख्खू का आभार व्यक्त किया है। साथ ही ग्राम रोज़गार सेवक संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भीम देव व नाचन विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता ने भी लाल सिंह को यह जिम्मेदारी दिए जाने पर खुशी व्यक्त की है।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।