भाजपा मंडल ज्वाली की बैठक मंडलाध्यक्ष धीरज अत्री की अध्यक्षता में हुई संपन्न 

उज्ज्वल हिमाचल। ज्वाली
ज्वाली भाजपा मंडल ने 2024 के लोक सभा चुनावों में ज्वाली से भारी बढ़त दिलाने के लिए कमर कसना शुरू कर दी है। इस बढ़त को कायम रखने के लिए वोटर चेतना अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आज शुक्रवार को भाजपा मंडल ज्वाली की बैठक कल्पना पैलेस मैरा में मंडलाध्यक्ष धीरज अत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें भाजपा नेता संजय गुलेरिया, जवाली मंडल प्रभारी रूप लाल, जिला नूरपुर महामंत्री राजेश काका व भाजपा जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष रवि कुमार ने विशेषतौर पर शिरकत की। सर्वप्रथम ज्योति प्रज्वलित की गई तथा वंदे मातरम का गान किया गया।

भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने कहा कि लोस चुनाव आने वाले हैं। तथा हर कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर भाजपा के पक्ष में प्रचार करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं तथा अगर रीढ़ की हड्डी मजबूत होगी तो पार्टी की जीत को कोई भी नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता का एक ही निशान है जो कमल का फूल है। उन्होंने कहा कि मतदान करते समय व्यक्ति विशेष को नहीं अपितु कमल के फूल को चुनना है।

यह भी पढ़ें: शरण कॉलेज की छात्राओं ने मनाया स्वच्छता सप्ताह

संजय गुलेरिया ने कहा कि हर पदाधिकारी अपना-अपना दायित्व निभाए। इससे पहले मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत बूथ स्तर पर एकत्रित की गई माटी को एक कलश में डाला गया जिसे भाजपा प्रदेश कार्यालय में भेजा गया। इस मौके पर मंडल महामंत्री डॉ राजिंदर सिंह, एचएस मस्ताना, सचिव सुलक्षण शर्मा कौल, एडवोकेट तिलक रपोत्रा, भाजपा ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष योगराज मेहरा, परमजीत मनकोटिया, एडवोकेट सुरिंदर गुलेरिया, केवल सिंह कुटलैहडिया, पूर्व प्रधान राकेश कुमार, जगरूप जरियाल, शिव कुमार नीलू, लब्बू परमार ,पवन जरियाल, जगदीप सिंह, मनोज चौधरी, राकेश शर्मा, अंग्रेज सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

संवाददाताः चैन गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें