पंचभीष्म की समाप्ति पर प्रवाहित किये गए दीपक, परिवार कल्याण व दीर्घायु की मंगल कामना

Deepak lit at the end of Panchabhishma, wishing for family welfare and longevity
पंचभीष्म की समाप्ति पर प्रवाहित किये गए दीपक, परिवार कल्याण व दीर्घायु की मंगल कामना
ज्वालामुखीः ज्वालामुखी में आज पंचभीष्म की समाप्ति पर स्थानीय लोगों द्वारा ज्वालामुखी मन्दिर में बने तालाब में पसत्तो पत्तों से बनी बेड़े पर दीपक जलाकर प्रवाहित किया गया और परिवार की दीर्घायु और मंगल कामना की गई। इस बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए पुजारी अभिनेंद्र शर्मा ने बताया कि आज के दिन पंचभीष्म की समाप्ति हुई है।

यह भी पढ़ें : बड़सर अस्पताल में मरीजों की पर्चियों पर भी दिया जा रहा है मतदान का संदेश

जिन लोगों ने अपने घरों में दीपक रखे होते हैं, वे आज जल प्रवाहित करते हैं और दीर्घायु और मंगल की कामना करते हैं ताकि उनका आने वाला जीवन भव सागर में हमेशा पार लग जाये। इसी के साथ आज गुरु नानक जन्मदिवस भी मनाया जाता है। ज्वालामुखी के मुरली मनोहर मन्दिर में भी पंच भीष्म पर 101 दीपदान किये जाते हैं।

संवाददाताः ब्यूरो ज्वालामुखी

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।