चोरों के हौसले बुलंद: चोरों ने करियाना स्टोर को बनाया अपना निशाना

सुरिंदर सिंह सोनी। नालागढ़

 

  • करियाना स्टोर से उड़ाई लाखों की नगदी,व सोने के गहने
  • चोरी की सारी घटना CCTV कैमरे मे हुई कैद
  • पुलिस पहुंची मौके पर, मामला दर्ज जांच मे जुटी पुलिस

 

नालागढ़ में चोरों के हौसले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। ऐसा ही एक मामला नालागढ़ के बघेरी से सामने आया। जहां पर देर रात चोरों ने एक करियाना स्टोर को अपना निशाना बनाया। मिली जानकरी के अनुसार यह घटना देर रात की है। चोरों ने दुकान से डेढ़ लाख कैश, 3 सोने की अंगूठियां तथा 2 सोने की चेन लेकर फरार हो गए है। यह सारी घटना साथ में लगे CCTV कैमरे मे कैद हो गई है।

चोरों ने पहले दुकान के बाहर लगे कैमरे को ढका और उसके बाद दुकान के अंदर लगे कैमरे से बचने के लिए दोनों चोर टोपियां लगाकर अंदर गए पुलिस थाना जोघों की टीम ने अपनी छानबीन में पाया है कि चोरों ने दुकान की छत पर चढ़कर पहले दरवाजे की कुंडी को तोडा और फिर सीढ़ियों से उतरकर दुकान में चोरी की इस घटना को अंजाम दिया।


जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है और साथ में लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे है।