39.5 ग्राम चिट्टा सहित तीन गिरफ्तार, मामला दर्ज

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। मंडी

सुंदरनगर पुलिस ने कार सवार तीन युवकों से 39.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच पड़ताल के लिए नाका लगाया हुआ था। बिलासपुर की तरफ से आई कार को जांच के लिए रोका गया। आरोपितों की पहचान राकेश कुमार निवासी रामनगर मंडी, नेता सिंह निवासी ढलवाणी डाकघर लागधार तहसील कोटली व रामदेव निवासी रामनगर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।जुआ खेलते छह लोग धरे, नकदी बरामद
पद्धर। पद्धर पुलिस ने जुआ खेल रहे छह लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। इस दौरान मौके से 21000 रुपए नकद बरामद किए। थाना प्रभारी पद्धर अनिल कुमार अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर थे। इस दौरान गवाली के पास मुरारी लाल निवासी सच्याण डाकघर बोचिंग तहसील पद्धर, हेमराज निवासी पुंदल डाकघर गवाली तहसील पद्धर, लाल सेन निवासी पुंदल डाकघर गवाली तहसील पद्धर, जगदीश निवासी पुंदल डाकघर गवाली तहसील पद्धर, अशोक कुमार निवासी पुंदल तहसील पद्धर तथा किशोरी लाल निवासी पुंदल डाकघर गवाली तहसील पद्धर जुआ खेलते हुए पकड़े। पुलिस को अचानक देख सभी युवक हक्के-बक्के रह गए। मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ पद्धर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है।