कांगड़ा में तीन दिवसीय अंडर-12 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

तहसीलदार कांगड़ा मोहित रतन ने बढ़ाया खिलाड़ियों का होंसला

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा
कांगड़ा राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड में कांगड़ा की जिला स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता अंडर-12 (लड़कों) का विधिवत शुभारंभ हुआ। बुधवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू कांगड़ा के मैदान में हुआ। जिसका शुभारंभ तहसीलदार कांगड़ा मोहित रतन (एचएएस) द्वारा किया गया। इसमें तहसीलदार कांगड़ा मोहित रतन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि का राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड कांगड़ा के प्रधान कमलजीत सिंह व अन्य ने टोपी व शाल पहना कर सम्मानित किया।

तहसीलदार मोहित रतन बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थी जीवन में खेलों का भी विशेष महत्व है। खेलों से शरीर तंदरूस्त रहता है और युवा खेले आदि खेलने में व्यस्त रहता और नशे जैसी बुरी आदतों से भी बचा रहता है। इसलिए हर विद्यार्थी को स्कूल के साथ अन्य जगहों पर खेलों में भाग लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: मंत्री महोदय कैसी विकास की गंगा बहाई, हॉस्पिटल में न पीने का पानी और न ही कोई साफ सफाई

जानकारी देते हुए राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड कांगड़ा के महासचिव सुशील कुमार सिहोतरा ने बताया कि इस तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के 23 ब्लॉकों के लगभग 1003 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 11 अक्तूबर, 2023 से 14 अक्तूबर, 2023 तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के लगभग 1003 बच्चे भाग ले रहे हैं। इसमें कबड्डी, खो-खो, वोलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स के सभी इवेंट में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट  कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें