बिग ब्रेकिंग : मिट्टी गिरने से तीन मजदूर दबे, बचाव कार्य जारी    

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। साेलन

सोलन के कंडाघाट में डंगे की कटिंग के दौरान ऊपर से मिट्टी गिरने से तीन मजदूर दब गए।  स्थानीय लोगों दबे हुए लोगों को मलवे से बाहर निकलने में जुटे। जानकारी के अनुसार कंडाघाट के पुराने अस्पताल के नजदीक यह हादसा हुआ है, जहां एक निजी माकन के पीछे डंगा लगाने के लिए नेपाली लेबर कटिंग कर रही थी।

अचानक ऊपर से मालवा आ गया। काम कर मजदूर दब गए। अभी एक मजदूर को मलवे से बाहर निकला गया है, उसकी मौत हो चुकी है। वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा दबे हुए दो लोगों को भी बाहर  निकलने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क से दूर होने की वजह से जेसीबी नहीं पहुंच सकती। इस लिए हाथों से ही मिट्टी को हटाने का कार्य किया जा रहा है। लोग ने इसकी सुचना प्रशासन को भी दे दी है।