‘आजादी की याद का महोत्सव है तिरंगा यात्रा’

नगर परिषद कुल्लू ने निकाली तिरंगा यात्रा

मनीष ठाकुर। कुल्लू

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर जहां देशभर में हर घर में तिरंगा फहराया जा रहा है तो वहीं कुल्लू में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को नगर परिषद कुल्लू द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा ढालपुर,लोयर ढालपुर,सरवरी व्यास मोड़,अखाड़ा होते हुए नप कार्यालय पहुंची। यहां पहुंचने पर नप कार्यालय में तिरंगा लहराया गया।

इस तिरंगा यात्रा में कुल्लू के सभी पार्षद भी विशेष रूप से मौजूद रहे। यात्रा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नप अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि पूरे देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। कुल्लू में भी मिलकर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया और इसमें आम लोगों में काफी जोश देखने को दिख रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हमें आजादी की याद दिलाता है।