आज 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता बनेगा कांग्रेस का अध्यक्ष

After 24 years, a leader outside the Gandhi family will become the President of Congress
24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता बनेगा कांग्रेस का अध्यक्ष

डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष पद के हुए चुनाव के मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना बुधवार सुबह 10 बजे शुरू हुई। शाम 4 बजे के बीच परिणाम घोषित होने की संभावना है। 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा। मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर इस चुनाव में उम्मीदवार हैं।

माना जा रहा है कि मतगणना के मौके पर दोनों उम्मीदवारों के एजेंट के अलावा उनके समर्थक भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान किया था। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया था कि करीब 96 प्रतिशत मतदान हुआ, हालांकि पूरे आंकड़े आने के बाद इसमें कुछ बदलाव हो सकता है।

यह भी पढ़ेंः लोगों को भाया नाबार्ड का दिवाली उत्सव मेला 2022

कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। इस बार पूरे 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है।

उन्होंने बताया कि इस चुनाव से 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज मतगणना होगी और इसी के साथ 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।