देशभर भर में आज किसान विजय दिवस मनाएगी कांग्रेस, जिले से लेकर ब्लाक लेवल तक सड़कों पर होंगे कार्यकर्ता

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

मोदी सरकार द्वारा तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापिस लेने के निर्णय के बाद कांग्रेस आज कांगे्रस किसान विजय दिवस मनाने के साथ-साथ पूरे देश में विजय रैली आयोजित करने का फैसला किया है। वहीं अब पार्टी किसानों के विरोध के मुद्दे पर पार्टी की राजनीतिक रणनीति में बदलाव कर रही है। देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम करने के बाद, कृषि कानूनों को रद करना दूसरा बड़ा फैसला है जो केंद्र सरकार ने आम जनता के बड़े विरोध के बाद लिया है। अब कांग्रेस महंगाई को भुनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर कहा कि तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद पार्टी द्वारा शनिवार को पूरे देश में किसान विजय दिवस, मनाया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानूनों को निष्क्रिय करने का जश्न लोगों तक पहुंचे और किसान विजय रैली का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्षों ने जिले से लेकर ब्लाक स्तर तक सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को किसान विजय दिवस मनाने के निर्देश दिए हैं।