कांगड़ा में कल होगा हिमाचल डांस स्टार सीजन–3 का ग्रैंड फिनाले

अंकित वालिया। कांगड़ा

हिमाचल डांस स्टार सीजन–3 का ग्रैंड फिनाले रविवार 7 नवंबर नगर परिषद मैदान कांगड़ा में होगा। देव भूमि कांगड़ा शहर में एक बार फिर से मनोरंजन का पिटारा लेकर आ रही हैं एमडी हिमाचल डांस स्टार की आयोजक गीतू शर्मा। इस कार्यक्रम में डांस मास्टर मनीषा शर्मा चंडीगढ़ से आ रही है। इस कॉम्पिटिशन मे ऐज की तीन केटागिरी हैं जिनमें
सोलो– आयु 3-7, 8-14 व 15 से ऊपर।
ड्यूट जूनियर आयु 3-14 व सीनियर 15 से ऊपर।
ग्रुप जूनियर आयु 3-14 व सीनियर 15 से ऊपर है।
इसके साथ साथ सभी के मनोरंजन के लिए गेस्ट आइटम भी कार्यक्रम के दौरान होंगी। इस कॉम्पिटिशन मे करीब 70 बच्चे अपनी अपनी किस्मत आजमाएंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। यह कार्यक्रम 4 राउंड मे चलेगा। जिसमें पहला राउंड 11 बजे होगा। इस दौरान मुख्यातिथि भाजपा नेता व जिला पार्षद सदस्य कुलभाष चौधरी होंगे। दूसरा राउंड क्वार्टर फाइनल 2 बजे शुरू होगा।

इसमें मुख्यातिथि रोजा राणा होंगी। शाम 4 बजे सेमीफइनल राउंड होगा। इसमें मुख्यातिथि जिला पार्षद अध्यक्ष रमेश बराड होंगे। देर शाम 6.30 बजे ग्रैंड फिनाले होगा। इस दौरान मुख्यातिथि श्रीबालाजी अस्पताल की डायरेक्टर कोमल शर्मा होंगी और विशेष अतिथि के रूप मे जाने माने बॉलीवुड सिंगर अरविंद सिंह राजपूत ग्रैंड फिनाले की शोभा बढ़ाएंगे। इस प्रोग्राम मे क्वाटर फाइनल में कांगड़ा के जाने-माने एंकर संदीप चौधरी मंच को संभालेंगे और ग्रैंड फिनाले में जिला कांगड़ा के जाने-माने प्रसिद्ध एंकर सुदेश सहोतरा अपनी बुलंद आवाज के मालिक मंच का संचालन करेंगे। इसमें मीडिया पार्टनर की भूमिका उज्जवल हिमाचल भी निभा रहा है।