सुधीर शर्मा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी को दी श्रद्धांजली

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की जयंती पर आज ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय दाड़ी धर्मशाला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस व विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी।

इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने स्व. राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला और देश हित में किए गए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते कई महत्वपूर्ण फैसले लिए और देश में कंप्यूटर क्रांति लाने का श्रेय भी उन्हें जाता है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि स्व. राजीव गांधी द्वारा लिए फैसले ही थे जिन्होंने देश की उन्नति की नींव रखी और देश को एक सूत्र में पिरोया। उन्होंने कहा कि देश में संचार क्रांति के मसीहा स्व.राजीव गांधी हैं।

इस मौके पद ब्लॉक कांग्रेस एवं अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भी स्व. इंदिरा गांधी की जीवनी पर अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस व सेवादल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सदस्य एवं सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।