हिमाचल : कांगड़ा में चिट्टे सहित दो गिरफ्तार

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा 

कांगड़ा पुलिस द्वारा आज शाम को कांगड़ा बाईपास (कच्छियारी) पर चिट्टा पकड़ने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा बाईपास पर जब पुलिस गश्त कर रही थी, तो उसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को देखा, तो पुलिस को उन पर शक हुआ और वे दोनों युवक पुलिस को देखकर घबरा गए, जब पुलिस द्वारा उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से 6.05 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।

दोनों युवक सुदर्शन कुमार पुत्र सुरेश कुमार (31) पालमपुर और बंटी कुमार पुत्र मदन लाल (32) सुलाह (पालमपुर) का निवासी हैं, जिनसे चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी डीएसपी कांगड़ा की अंकित शर्मा ने दी। उन्हाेंने बताया कि दाेनाें आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कल (बुधवार काे) दाेनाें काे अदालत में पेश किया जाएगा।