रेनबो में दो दिवसीय राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता संपन्न

उज्जवल हिमाचल। नगराेटा बगवां

रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में 31 अक्तूबर, 2021 को दो दिवसीय राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का समापन हाे गया। इस समारोह में हिमाचल जिम्नास्टिक एसोसिएशन के सचिव ओम प्रकाश रनौट ने बताैर मुख्यातिथि शिरकत की। जिला कांगड़ा जिम्नास्टिक एसोसिएशन के प्रेज़िडेंट डॉक्टर छवि कश्यप ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं के चलते अंडर-14 लड़कों में फ्लोर में पारिन ने स्वर्ण पदक, अक्षम ने रजत पदक व मोहिल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पैरलरवार में साहिल ने स्वर्ण, पारिन ने रजत व मोहिल ने कांस्य पदक हासिल किया। पाॅमिल में पारिन ने स्वर्ण, मोहिल ने रजत व साहिल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वाॅलटिंग टेबल में मोहिल ने स्वर्ण, आर्यन ने रजत व साहिल ने कांस्य पदक हासिल किया।

हाईवार में पारिन ने स्वर्ण, साहिल ने रजत तथा मोहिल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। रिंग्स में पारिन ने स्वर्ण, मोहिल ने रजत और साहिल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त अंडर-17 लड़कों में फ्लोर में केशव ने स्वर्ण, लक्ष्य ने रजत व आयूष ने कांस्य पदक जीता। पोमिल में लक्ष्य ने स्वर्ण, केशव ने रजत व आयूष मेहरा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बाॅल्टिंग में लक्ष्य ने स्वर्ण पदक, केशव ने रजत व आयूष ने कांस्य पदक प्राप्त किया। रिंग्स में लक्ष्य ने स्वर्ण, केशव ने रजत व देवा ने कांस्य पदक हासिल किया। पैरलरवार में लक्ष्य ने स्वर्ण, आयूष मेहरा ने रजत तथा केशव ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

हाईबार में लक्ष्य ने स्वर्ण, केशव ने रजत व कृश राणा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इन्हीं प्रतियोगिताओं के अंतर्गत लड़कियों की अंडर-10 प्रतियोगिता में कॉंगड़ा की सृष्टि ने स्वर्ण पदक, ऊना की काशवी ने रजत पदक जीता। अंडर-12 लड़कियों की गोल्ड फ्लोर, गोल्ड वीम व गोल्ड यू बार में कांगड़ा की आरोही को ऑल राउंड बेस्ट जिम्नास्ट के रूप में नवाजा गया। अंडर-15 लड़कियों में गोल्ड फ्लोर, गोल्ड बीमा, गोल्ड यू बार में कांगड़ा की परवनी को भी ऑल राउंड बेस्ट जिम्नास्ट के खिताब से नवाजा गया। अंडर-17 लड़कियों में एनीवनवार में अर्पिता ने स्वर्ण व दिक्षिता ने रजत पदक हासिल किया। इसके अतिरिक्त गोल्ड फ्लोर में दीक्षिता ने स्वर्ण और अर्पिता ने रजत पदक प्राप्त किया।

स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप ने संबोधन में कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और साथ ही उनका शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने विजय प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें मेडल व प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्रेसिडेंट डॉ. छवि कश्यप ने ज्वाइंट सेक्रेट्री एसडी रतन, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अंजू सोनी, सचिव शशि भूषण, टेक्निकल एडवाइजर मनमोहन (युवा खेल सेवाएं स्थित धर्मशाला), जिम्नास्टिक कोच व जज अजय राज, अंकुश व विकास धीमान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।