कांगड़ा बस स्टैंड के पास दो गाड़ियों में हुई जोरदार टक्कर

अंकित वालिया। कांगड़ा

उपमंडल मंडल कांगड़ा के अंतर्गत आज दोपहर करीब 12 बजे दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें एक कार को ज्यादा नुकसान हुआ है, इस हादसे में एक वाहन चालक घायल हो गया। जानकारी अनुसार आज दोपहर 12 बजे के आसपास एक निजी आल्टो कार (Hp 40B 9377) निवासी नंद्रुल ने कांगड़ा बस के पास सड़क के किनारे खड़ी एक बोलेरो गाड़ी (Hp 02D 1226) को टक्कर मार दी, आल्टो गाड़ी को इसमें अत्यधिक नुकसान हुआ है और गाड़ी में सवार व्यक्ति भी बुरी तरह घायल हो गया।

घायल को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। हादसे का कारण सड़क के कारण सीवरेज चैंबर का कार्य प्रगति पर चल रहा था, सड़क के बीच उस कार्य में लगे हुए मजदूर मुकेश जो कि यूपी का रहने वाला है, को बचाने के चक्कर में ये हादसा पेश आया। ट्रैफिक कंट्रोल कर्मचारी ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर वह मौके पर तुरंत पहुंचे व दोनों पक्षों के बायन सुने। उसके बाद दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।