मोदी सरकार में देश बिक भी गया और झूक भी गया : निगम भंडारी

नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन का किया जाएगा पुरजोर विरोध

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

केंद्र सरकार नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन (NMP) प्रोग्राम की शुरुआत करने जा रही हैं। NMP में मोदी सरकार ब्राउनफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर एसेट से पैसे जुटाने की कोशिश कर रही है। युवा कांग्रेस ने इसका विरोध किया है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार कांग्रेस सरकार के 70 वर्ष में जनता के सहयोग से खड़े किए सार्वजनिक उपक्रमों को बेच रही है। युवा कांग्रेस देश के साथ प्रदेश में इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। शिमला में युवा कांग्रेस ने इसके खिलाफ रैली निकाली और उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि 70 वर्ष में जो सार्वजनिक संपति खड़ी की थी, उसे मोदी सरकार ने देश को बढ़े उद्योगपतियों को बेच दिया है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। प्रदेश भर में इसका विरोध किया जा रहा है। मोदी सरकार का नारा देश नही झुकने दूंगा देश नहीं बिकने दूंगा जुमला साबित हुआ है। आज देश बिक भी गया है और झुक भी गया है।

अपने संसाधनों को बेच कर कोई भी देश आत्मनिर्भर नही बन सकता। कोविड काल में गरीब लोगों का इलाज सरकारी अस्पतालों में हुआ। इन सरकारी अस्पतालों का निर्माण कांग्रेस ने 70 वर्ष में जनता के सहयोग से किया है, लेकिन इन्ही सार्वजनिक उपक्रमों को मोदी सरकार सरक्षित नहीं कर पा रही है। मोदी सरकार देश को चलाने में असमर्थ है। इसके खिलाफ युवा कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी।

नेगी ने कहा कि सेब के दामो में भारी गिरावट आई है। सरकार की मिलीभगत से यह सब हो रहा है। सरकार की निगरानी में हर चीज संभव होती है, लेकिन सरकार गूंगी बहरी हो गई है। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार बन कर रह गई है। जनता को सरकार की ऐसी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। बागबानी मंत्री रैली में व्यस्त हैं।

उन्होंने किसी भी मंडी में जाकर व्यवस्था को नही जांचा। नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान कि सेब की फसल को होल्ड पर रखने को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि यह रेत ईंट पत्थर का मामला नहीं है, बल्कि फल व सब्जी से जुड़ा किसान बागबानों की साल भर की मेहनत है। मुख्यमंत्री को इस तरह का मजाक नहीं करना चाहिए।