जन आशीर्वाद यात्रा के तहत केंद्रीय मंत्री का होगा भव्य स्वागत: वीरेंद्र चौधरी

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

 

भाजपा प्रदेश सचिव एवं जन आशीर्वाद यात्रा के कांगड़ा चंबा पार्लियामेंट क्षेत्र के प्रभारी वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 19 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा के कार्यक्रम हेतु हिमाचल प्रदेश पहुंचेंगे तथा उनकी यह पांच दिवसीय यात्रा 23 अगस्त तक हिमाचल में चलेगी।

वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि यात्रा के तीसरे दिन 21 अगस्त को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर 12:00 बजे चोतड़ा, 1:00 बजे बैजनाथ बाजार ,2:00 बजे पडियारखड़, 2:30 बजे बनोरी, 2:45 चड्यार चौक तथा 3:00 बजे मुख्य बाजार पालमपुर जहां पर पालमपुर मंडल उनका स्वागत करेगा। 4:00 बजे अरला संगम पैलेस जहां पर भाजपा सुलाह मंडल उनका स्वागत करेगा, 4:15 मला , 4:30 डाड, 4:45 बजे अनुराग ठाकुर चामुंडा मंदिर में दर्शन करेंगे। 5:15 पर धर्मशाला मंडल के स्थानीय कार्यकर्ता फतेहपुर तथा 5:45 पर सर्किट हाउस धर्मशाला में पहुंचने पर स्वागत करेंगे।
वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि यात्रा के चौथे दिन 22 अगस्त को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सुबह 9:00 बजे सर्किट हाउस धर्मशाला में प्रेस को संबोधित करेंगे तथा 10:00 बजे वह गग्गल पहुंचेंगे 10:30 बजे कांगड़ा जहां पर कांगड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं का स्वागत करेंगे 11:00 बजे रानीताल में कांगड़ा मंडल के स्थानीय कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

इस यात्रा में विभिन्न स्थानों पर मंत्री, विधायक, भाजपा कार्यकर्ता तथा अन्य लोग फूल ,मालाओं बैंड बाजे द्वारा भव्य स्वागत करेंगे।