डलहौजी हिलटॉप स्कूल ने वरुण शर्मा को किया सम्मानित

तलविंदर सिंह। बनीखेत

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य वरुण शर्मा आजकल डलहौजी उपमंडल के तहत औसल पंचायत में आए हुए हैं। डलहौजी हिल टॉप स्कूल की अध्यक्ष पूनम धवन ने उन्हें हिलटॉप स्कूल में आने का न्योता दिया। वरुण शर्मा के स्कूल पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के लिए डलहौजी उप मंडल अधिकारी जगन ठाकुर भी मौजूद रहे।

पूनम धवन ने कहा कि वरुण शर्मा ने हमारे देश का ही नहीं समूचे हिमाचल का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत के बाद ही कोई खिलाड़ी उभरता है। वरुण शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और वरुण के माता-पिता को शाल टोपी पहना कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बहुत आज के कंपटीशन के दौर पर माता पिता ज्यादातर बच्चों को पढ़ाई की ओर ही खेलते हैं लेकिन वरुण के माता पिता ने एक लेकर अच्छा निर्णय लेकर इन्हें हॉकी का खिलाड़ी बनाया। जिसने कि आज अपने माता पिता का नाम भी रोशन किया है।

वरुण शर्मा ने स्कूल के बच्चों को बताया कि इस जिंदगी में हमारा एक उद्देश्य होना चाहिए अगर हम अपने उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ेंगे तो तभी कामयाब हो सकेंगे लेकिन अपने उद्देश्य के लिए हमें कड़ी मेहनत का सामना करना पड़ेगा तब जाकर कहीं की सफलता हासिल होती है इसलिए आप सब बच्चों को अभी से अपना एक उद्देश्य चुन लेना चाहिए ताकि भविष्य में आप सब कामयाब हो सके स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी किया जिसमें की वरुण शर्मा ने भी पहाड़ी गाने पर खूब ठुमके लगाएं। स्कूल की अध्यक्ष उपमंडल अधिकारी डलहौजी व अन्य आला अधिकारियों ने भी वरुण शर्मा के साथ डांस किया। डलहौजी उपमंडल अधिकारी जगन ठाकुर ने वरुण शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि कि आज हमारे लिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है जो कि पहले कभी ना आया और शायद ही आए। उन्होंने कहा कि वरुण शर्मा हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा संदेश है की कोई भी काम मुश्किल नहीं है। अगर उस काम को करने की ठान ले। उन्होंने कहा कि इतनी मुश्किलों का सामना करते हुए भी वरुण ने आज वह कर दिखाया है। वह एक अपने आप के लिए मिसाल है इसलिए सभी युवाओं को खेलों के लिए आगे आना चाहिए और वरुण शर्मा की तरह अपने गांव जिला राज्य व देश का नाम ऊंचा करना चाहिए। इस कार्यक्रम पर नगर परिषद डलहौजी के उपाध्यक्ष संजीव पठानिया, एयर कमांडर अशोक महाजन, कर्नल कपिला मिसिस, जैन कैलब डलहौजी एसएचओ अनिल शर्मा और वरुण शर्मा के माता पिता भी मौजूद रहे।