नाचन में भी हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा : डॉ सिकंदर

नाचन में भी हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा : डॉ. सिकंदर

गोहर:- राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा है कि नाचन में भी और हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा। डॉ. सिकंदर रविवार को नाचन विस क्षेत्र के धनोटू में नाचन भाजपा द्वारा आयोजित अनुसूचित जाति सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 40 साल कांग्रेस में निष्ठाएं और सेवा करने वाला आज मेरे पास आकर अपने बेटे की ट्रांसफर करने की गुहार लगा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ता का कितना ख्याल रखती है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश भर में कार्यकर्ताओं को साथ लेकर हर राज्य में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि लोगों में अब भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों से उत्साह है।

पढ़ें यह खबरः महंगाई और बेरोज़गारी के मुद्दे पर कुछ नहीं बोलीं स्मृतिः लांबा

जिससे अनेक राज्यों में भाजपा रिपीट हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी यही होने वाला है। इस मौके पर विधायक नाचन विनोद कुमार ने कहा कि हम काम के आधार पर जनता के बीच में जा रहे है और इसी आधार पर विस चुनाव लड़ेंगे। इस मौके पर नाचन भाजपा अनुसूचित जाति नाचन के अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
संवाददाताः संजीव कुमार

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।