विक्की बडोगा बने भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ नादौन मंडल के संयोजक

एमसी शर्मा। नादौन

 

विक्की बडोगा को भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ नादौन मंडल का संयोजक बनाया गया है। यह नियुक्ति भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रितेश अग्निहोत्री द्वारा की गई है। उन्होंने मंडल संयोजक को कार्यकारिणी गठित करने के भी निर्देश दिए हैं। वहीं मंडल संयोजक विक्की बडोगा ने 11 सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन कर लिया है जिसमें विभिन्न बूथों पर निम्न बूथ संयोजक नियुक्त किए गए हैं, जिसमें देशराज, राजीव कुमार, योगेश कुमार, मुकेश कुमार, विनोद कुमार, सतीश कुमार, विनोद सहोत्रा, जयपाल, प्रियंका रानी, राकेश मेहरा व अंकुश शर्मा शामिल हैं।

विक्की बडोगा ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन मंत्री पवन राणा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अनुराग ठाकुर, एचआरटीसी उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, मंडल अध्यक्ष हरदयाल सिंह ठाकुर तथा भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष करनैल राणा एवं जिला संयोजक रितेश अग्निहोत्री का आभार जताया है। वहीं उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है वह इसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे।