कांगड़ा के विशाल सिंधी ने अपने जन्मदिवस पर बनाया खुद का स्केच

अंकित वालिया। कांगड़ा

कांगड़ा शहर के वार्ड नं 4 में रहने वाले चित्रकार आर्टिस्ट विशाल सिंधी ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष पर अपना खुद का चित्र बनाया। विशाल सिंधी ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें बचपन से ही चित्रकारी करने का शौक है। धीरे-धीरे अपने इस शौक को उन्होंने अपनी दिनचर्या बना लिया। विशाल सिंधी ने कोरोना काल के समय में भी कई प्रसिद्ध लोगों की पेंटिंग्स अपने हाथ से बनाई है। इनमें कांगड़ा के पूर्व डीसी राकेश प्रजापति, पूर्व में कांगड़ा के एसडीएम रहे जतिन लाल, वर्तमान समय में मौजूद एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा, एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन, डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा, डीआईजी संतोष पटियाल और भी कई प्रसिद्ध व्यक्तियों की पेंटिंग उन्होंने अपने हाथो से उन्हें समर्पित की है।

यह भी पढ़े : गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, पर्यटकों को लेकर आपस में भिड़े रेस्तरां संचालक

विशाल सिंधी ने बताया कि चित्रकारी करने की प्रेरणा उन्होंने अपने चाचा राजकुमार से ली है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके मन में ये बात आई कि अन्य बहुत से लोगों के स्केच अपने हाथ से उन्होंने बना लिए लेकिन अपने इस खास दिन के लिए एक चित्रकारी खुद के लिए भी करके देखी जाए। विशाल ने बताया कि उनका जन्मदिन 17 जुलाई को है। अपने लिए खुद की पेंटिंग बनाकर वह काफी गर्वांतित महसूस कर रहे है। वह हर दिन कोई ना कोई नया स्केच बनाते रहते है।