विवेकानंद अस्पताल ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

Vivekananda Hospital celebrated Swami Vivekananda Jayanti

उज्जवल हिमाचल। पालमपुर

विवेकानंद अस्पताल में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि का वहां पहुंचने पर विमल राय दुबे यूनिट हेड वीएमआई ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। समारोह का शुभारंभ शांता कुमार द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इसके उपरांत शांता कुमार, डॉ विमल राय दुबे, आशुतोष गुलेरिया व डॉक्टर और सहायक स्टाफ द्वारा स्वामी विवेकानंद जी को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शांता कुमार ने कहा कि आज का दिन उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। स्वामी विवेकानंद के नाम से वह सेवा केंद्र चला रहे हैं। यहां दो संस्थाएं, विवेकानंद अस्पताल व कायाकल्प चल रही है। तीसरी संस्था विश्रांति भी जल्द शुरू होगी, जिसमें 100 असहाय सीनियर सिटीजन को आश्रय मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः ज्वाली में एकल अभियान के अंतर्गत विवेकानंद जयंती पर रैली का आयोजन

शांता कुमार ने कहा कि 100 सीनियर सिटीजन यहां होंगे, उन्हें 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। शांता कुमार ने कहा कि जल्द ही वीएमई में नर्सिंग कॉलेज भी शुरू हो रहा है। वहीं विवेकानंद अस्पताल में स्वास्थ्य क्षेत्र में सारी स्पेशियलिटी सुविधाएं शुरू हो गई हैं। केवल एक केंसर के इलाज की सुविधा यहां नहीं है उसे भी जल्द शुरू किया जाएगा।

संवाददाताः गौरव कौंडल

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।