प्रदेश सरकार को मांगे न मानने पर धरना-प्रदर्शन की दी चेतावनी

विनय महाजन। नूरपुर

पठानकोट-मंडी प्रस्तावित फोरलेन के तहत नूरपुर के लोगों को जो मुआवजा दिया जा रहा है, वह नाकाफी है। इस मुआवजे से लोग न तो अपना मकान बना पाएंगे और न ही कोई कारोबार कर पाएंगे। यह बात फोरलेन संघर्ष समिति के महासचिव विजय हीर ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और एनएचएआई द्वारा जो पहले उन्हें भूमि का मुआवजा दिया गया, उतने पैसों में कहीं भी जमीन नहीं मिलेगी। उन्होंने बताया कि अब इसके बाद जो मकानों के मुआवजा दिया जा रहा है, उससे लोग मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों को उनके मकानों का मात्र कुछ लाख रुपए मुआवजा दिया जा रहा है, जो न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा 2018-19 में तत्कालीन उपायुक्त संदीप कुमार ने जो रेट तय किए थे, अगर उस दर से उन्हें मुआवजा नहीं मिला, तो लोग अपने मकानों को हाथ नहीं लगाने देंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर सभी फोरलेन प्रभावित सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इस मौके पर दरवारी सिंह (अध्यक्ष), विजय हीर (महासचिव), सुदर्शन शर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), बलदेव पठानिया, जुगल किशोर, राजन शर्मा, सुभाष पठानिया, जेके पठानिया, राजेश्वर पठानिया, कर्नल नीरज सिंह, डॉ सतीश, राम चंद शास्त्री, अमरजीत धीमान, मोहन सिंह, जोध राज, सुरेंद्र सिंह, ईशर शर्मा, बनारसी दास, सरदार सिंह पठानिया, भारत भूषण बक्शी, सुखदेव सिंह गुलेरिया व डॉ अशोक कुमार मौजूद रहे।