सुखविंदर सिंह सुक्खू के सीएम बनते ही ज्वाली में दौडी खुशी की लहर

Wave of happiness ran in Jwali as soon as Sukhwinder Singh Sukhu became CM
सुखविंदर सिंह सुक्खू के सीएम बनते ही ज्वाली में दौडी खुशी की लहर

उज्जवल हिमाचल। ज्वाली
नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा होते ही ज्वाली में खुशी की लहर दौड़ गई। आल इंडिया कांग्रेस सेल के राष्ट्रीय महासचिव दिलाबर सिंह छोटू ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू एक ऊर्जावान व मिलनसार व्यक्तित्व के हैं तथा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के मॉडल हिमाचल प्रदेश को आगे लेकर जाएंगे।

यह खबर पढ़ें: बोरवेल हादसाः 84 घंटे से बोरवेल में फंसे तन्मय ने तोडा दम

हर विधानसभा में एक समान व संतुलित विकास करवाएंगे। दिलाबर सिंह छोटू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जनहित में फैसले लेंगे तथा महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार मुक्त शासन हिमाचल की जनता को देंगे।

उन्होंने इस खुशी को व्यक्त करते हुए भरमाड में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाताः चैन गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।