पंप हाउस का निरीक्षण करते फिसला पैर, खड्ड में बहा जलशक्ति विभाग का जेई

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश में इस मॉनसून ने भारी तबाही मचाई है। कहीं सड़कें बंद है तो कहीं लोगों को रहने को छत नहीं है। यहीं नहीं कई लोगों की तो जानें चली गई है। अब तक इस बारिश ने 361 लोगों की जान ले ली है। ताजा मामला कांगड़ा का है यहां जलशक्ति विभाग के दौलतपुर अनुभाग में तैनात जेई के खड्ड में बह जाने की सूचना मिली है।

जानकारी के मुताबिक, कांगड़ा के निकटवर्ती सोहड़ा का रहने वाला राजेश कुमार आज सुबह लगभग 10 बजे के करीब जलाड़ी के पास डिब्बा में बनेर खड्ड किनारे बने पंप हाउस का निरीक्षण करने के लिए गए थे। यहां पर उनका पैर फिसल गया और वह खड्ड के तेज बहाव में बह गए। उनके साथ गए कर्मचारियों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया। मगर वह असफल रहे।

यह भी पढ़ेंः भाजपा का आरोप- कांग्रेस ने 2022 के चुनाव में हिमाचल की जनता को दिया धोखा

अभी तक व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस, विभाग के अधिकारी एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और व्यक्ति की तलाश की जा रही है। डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने इस हादसे की पुष्टि की है।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें