14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? ये है असल वजह…

Hindi Diwas is celebrated across the country on 14 September
14 सितंबर को देशभर में मनाया जाता है हिंदी दिवस

हिंदी भारत में आधिकारिक भाषा है और फिजी, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, मॉरीशस, अन्य जैसे देशों में काफी लोकप्रिय है। भारत में कई भाषाएं बोली जाती हैं। कुछ के अपने साहित्य और व्याकरण भी हैं। इनमें से हिंदी देश के सबसे अधिक राज्यों में बोली जाने वाली भाषा है। 14 सितंबर को हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें : तंजानिया में फंसा हिमाचल का व्यक्ति, रोते हुए सीएम से लगाई मदद की गुहार

बता दें कि आजादी के बाद संविधान सभा ने 14 सितंबर, 1949 को हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया। इसी दिन के बाद से हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय का राजभाषा विभाग आधिकारिक कार्यों में हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ाने की दृष्टि से कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।