तंजानिया में फंसा हिमाचल का व्यक्ति, रोते हुए सीएम से लगाई मदद की गुहार

Brahm Das appealed to CM for help through social media
ब्रह्म दास ने सोशल मीडिया के माध्यम से लगाई सीएम से मदद की गुहार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के बैजनाथ निवासी ब्रह्म दास ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से खुद को बचाने की गुहार लगाई है। ब्रह्म दास के अनुसार वह तीन महिने से बिना किसी सैलरी के तंजानिया में ही रुका हुआ है और तंजानिया में साउथ अफ्रीकन कंपनी की कैद में है।

यह भी पढ़ें : नूरपुर में खुला नौकरियों का पिटारा

ब्रह्म दास ने रोते हुए मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। वहीं बैजनाथ में ब्रह्म दास के घर न लौट पाने से परिवार वाले भी परेशान हैं और मदद की आस में बैठे हैं।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।