पेड़ से लटका मिला महिला का शव

महिला प्रधान ने मानसिक रूप से पीड़ित होने की बात लिखी है और किसी पर कोई भी आरोप नहीं लगाया है। उधर, इस घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट चुका है।

पूजा शांडिल्य। ऊना

ऊना थाना क्षेत्र के तहत बडैहर के खेतों में एक पेड़ पर महिला का शव फंदे से लटकता हुआ बरामद हुआ है। मृतका की पहचान नजदीकी गांव झुड़ोवाल निवासी 38 वर्षीय तारो देवी पत्नी गुरबख्श सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या आत्महत्या।

मिली जानकारी के मुताबिक ऊना के गांव बडैहर में एक महिला का शव सुबह स्थानीय किसी व्यक्ति ने पेड़ से लटकता देखा। मामले की जानकारी मिलते ही दर्जनों लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जब महिला की पहचान की गई तो यह महिला साथ लगते गांव झुड़ोवाल की निवासी तारो देवी निकली। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जबकि एएसपी विनोद धीमान ने भी खुद मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। महिला के दो बच्चे भी हैं।

महिला ने अगर आत्महत्या की, तो किन कारणों से की या फिर इसे किसी साजिश के तहत मौत के घाट उतारा गया है। यह सब सवाल हर किसी के जहन में उठ रहे हैं, जिस पेड़ से शव लटका मिला है, उस पर चढ़ पाना भी बेहद मुश्किल काम है। ऐसे में मामले का सच पता लगाने के लिए फोरेंसिक
टीम भी बुलाई गई है। पेड़ से शव लटका मिलने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। उधर, एएसपी
विनोद धीमान ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों व ग्रामीणों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।