- Advertisement -spot_img
5.5 C
Shimla
Sunday, March 26, 2023

वायरस की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों का दिया ब्यौरा

Must read

उमेश भारद्वाज। सुंदरनगर

हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की बैठक प्रदेशाध्यक्ष रश्मि सूद की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आज (रविवार) को आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने बतौर मुख्य मार्गदर्शक के तौर पर शिरकत की। इस बैठक में प्रदेश भर से लगभग 100 महिला
मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा भी दिया।

जानकारी देते हुए बल्ह मंडल महिला मोर्चा की महामंत्री सीमा शर्मा ने कहा कि इस बैठक के माध्यम से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने महिला मोर्चा द्वारा कोविड-19 की रोकथाम को लेकर अभी तक किए गए कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी इस क्रम को जारी रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बैठक में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को और अधिक मास्क बनाकर जरूरतमंद और गरीब लोगों में बांटने के लिए कहा गया।

एमसीएम डीएवी कॉलेज कागड़ा में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdCIqPYEk7A2g5qJB5u8aq9lxEnlG1dJRcm61FVf9MZ23Wwzw/viewform?vc=0&c=0&w=1

उन्होंने कहा कि बैठक में लोगों के मोबाईल फोन में अधिक से अधिक संख्या में आरोग्य सेतु एप्प भी इंस्टाल कराने के लिए कार्य करने के लिए कहा गया। सीमा शर्मा ने कहा कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र की समस्त कार्यकर्ता कोविड-19 को लेकर जारी लाकडाउन में अपने स्तर पर अधिक से अधिक मास्क तैयार कर रही हैं।

इसको लेकर प्रदेशाध्यक्ष द्वारा भी महिलाओं के कार्यों को सराहा गया है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा लोगों को मास्क के सही उपयोग और यहां-वहां फैंकने को लेकर भी जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में महिला मोर्चा के प्रभारी राम सिंह भी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: