उपचुनाव के चलते वन रक्षक भर्ती लिखित परीक्षा स्थगित

उज्जवल हिमाचल बयूरो। शिमला

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव की घोषणा होते ही प्रदेश के आठ जिलों में अचार संहिता लग गई। जिसके कारण प्रदेश में कई गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लग गया हैं। इसका असर वन रक्षक की भर्ती में देखने को मिला हालांकि वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर कोई असर नहीं होगा। भर्ती प्रक्रिया तो जारी रहेगी पर 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा टाल दी गई है।

उसी दिन मतदान भी होगा, इसलिए परीक्षा नहीं होगी। अब इसे सात दिन के लिए आगे बढ़ा दिया है। यह नवंबर में होगी। पीसीसीएफ डाण् सविता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। केवल लिखित परीक्षा डैफर की गई है। वन रक्षकों के कुल 386 पदों को भरा जा रहा है। इसके लिए ग्राउंड टेस्ट की प्रक्रिया चल रही है। इन पदों में 311 पद वन विभाग के और 75 पद वन निगम के शामिल हैं।