सुजानपुर की सड़कों व पुलों की मरम्मत के लिए मिली सवा करोड़ स्वीकृति: सुजानपुर भाजपा मंडल

रवि ठाकुर। हमीरपुर

आज सुजानपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर उपाध्यक्ष प्यार चंद अंकुश गुप्ता ने प्रेस विज्ञापित के माध्यम से कहा कि हिमाचल प्रदेश पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सुजानपुर को सड़क व पुलों के निर्माण में उनकी मुरम्मत के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के अथक प्रयासों द्वारा लगभग सवा करोड़ की धनराशि जारी हुई है। पिछले गत वर्षों से सुजानपुर के लोगों ने सड़कों व पुलों की मरम्मत के लिए पूर्व मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी और जनमानस की रोजमर्रा आवश्यकता को समझते हुए पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने प्रशासन को निर्देश जारी किए जिसमें लगभग सुजानपुर के लिए लगभग एक करोड़ 20 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

विनोद ठाकुर ने बताया कि यह जारी की गई राशि खैरी पुल से भटलाम्बर तक बाया दूधला चारियां दी धार बोडू लंबरा दी धार ताप सड़क की मुरम्मत व रखरखाव भडमेली से टिब्बी चलोखर तक ग्राम न्यू की सड़क मुरम्मत गरौडु सड़क का पक्का करना सत्संग भवन से कसीरी महादेव सड़क की मुरम्मत खंनोली से खैरी बाया थाची सड़क मुरम्मत नौहगी से जोड़ु वाया कोटलू रोपा से गूहल चबूतरा सलारी सड़क मुरम्मत जियाणा डूहक छतरूड की सड़क मुरम्मत की स्वीकृति मिली है भाजपा पदाधिकारियों ने सुजानपुर क्षेत्र को मिली सड़क व पुलों की मुरम्मत के लिए पूर्व मुख्यमंत्री का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।