देश में ओमिक्रोन के 1270 सक्रिय मामले, महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा केस

उज्जवल हिमालच डेस्क…

देशभर में ओमिक्रोन के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ओमिक्रोन के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1270 हो गई है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 450 और दिल्ली में इसके 320 मरीज हो गए हैं।

ओमिक्रोन से पहली मौत

देश में ओमक्रोन से पहली मौत महाराष्ट्र में हुई है। 52 वर्षीय पीड़ित व्यक्ति नाइजीरिया से लौटा था। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 28 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। मरीज को पिंपड़ी चिंचवाड़ नगर निगम, पुणे के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि गुरुवार को रिपोर्ट मिली कि वह ओमिक्रोन से संक्रमित था।