17 वर्षीय लड़की ने रावी नदी में लगाई छलांग, फोन पर बात करने के बाद किया सुसाइड आखिर किसकी थी कॉल? पढ़ें!

17-year-old girl jumps into Ravi river, commits suicide after talking on the phone, whose call was it? Read!

उज्जवल हिमाचल। चंबा

जिला चंबा में एक सुसाइड का मामला सामने आया है। इस मामले में नाबालिग लड़की ने रावी नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। लड़की का शव 16 घंटे बाद नदी से बरामद किया गया। पुलिस को इस सर्च ऑपरेशन में आज करीब 12 बजे सफलता मिली। पुलिस ने बताया कि लड़की का शव परेल पुल से करीब 1 किलोमीटर दूर उदयपुर नामक स्थान पर मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा में पोस्टमार्टम करवाया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अजय कपूर ने बताया कि पुलिस ने लड़की का शव बरामद कर लिया है। अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिरकार लड़की ने ऐसा कदम क्यों उठाया?

डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना शनिवार रात की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लड़की फोन पर बात करते हुए निर्माणाधीन पुल पर आई। पुल के बीच पहुंचकर उसने अपने फोन को नीचे रख दिया। जूते खोले और नदी में छलांग लगा दी। नदी का पानी गहरा था और अंधेरा भी काफी हो गया था, इसलिए लड़की को नदी में गिरने के बाद लोग उसे नहीं देख सके।

यह भी पढ़ेंः बैजनाथ के सन्तुलित और समग्र विकास को वचनबद्धः किशोरी लाल

लड़की के नहर में कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और रात करीब 12 बजे तक सर्च ऑपरेशन जारी रखा लेकिन नाबालिगा का कुछ पता नहीं चला। अब लड़की के मोबाइल लॉक को खुलवाया जाएगा और यह पता किया जाएगा कि अंतिम समय में लड़की किस से बात कर रही थी और ऐसा क्या हुआ कि वो सुसाइड करने पर मजबूर हो गई। पुलिस ने बताया कि नदी में छलांग लगाने वाली लड़की की पहचान 17 वर्षीय पांगी निवासी के तौर पर हुई। लड़की सर्दियों की छुट्‌टी में अपनी बुआ के घर चंबा आई हुई थी।

संवाददाताः ब्यूरो चंबा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।