केंद्र से मिले 200 करोड़ शायद कालका में अटके : जगत नेगी

उज्ज्वल हिमाचल। शिमला

राजस्व एवं बागवानी मंत्री ने अब केंद्र से मिलने वाली आपदा राहत राशि को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला किया है। कैबिनेट बैठक से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजस्व एवम बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी कहा की भाजपा के नेता केंद्र से राज्य को भरपूर मदद देने के बात तो कर रहे है पर ये धरातल पर नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा शिमला आकर हिमाचल से तालुक रखने वाले राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 200 करोड़ जारी कर देने की बात खुद यहां कही है। पर ये पैसा अभी सरकार को नही मिला है।

यह भी पढ़ेंः  तांत्रिकों के चक्कर में गई युवा की जान

ये ही नही जिस हेलीकॉप्टर से राहत बचाव कार्य का जिक्र केंद्र की मदद से भाजपाई नेता कर रहे है उसके करीब हर उड़ान के 7 से 8 लाख रुपए राज्य को देने पड़ रहे है। उन्होंने कहा ये मदद कोई मुफ्त में नही की जा रही है। उन्होंने कहा कि मानसून आपदा में राज्य को हुए भारी नुक्सान की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा की इस बरसात में करीब 246 लोगो की जान अब तक चली गई है।

करीब 10 हजार करोड़ के नुकसान का आंकलन अभी तक किया गया है। मगर सबसे ज्यादा नुकसान लोगो के मकान को पहुंची क्षति और संपति का है । जगत सिंह नेगी जिनके पास बागबानी मंत्रालय भी है ने कहा की अभी सेब का सीजन चल रहा है और बरसात खत्म नहीं हुई है। सरकार प्राथमिकता के साथ बागबानों का फल मंडियों तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयत्न कर रही है।

संवाददाताः ब्यूरो शिमला

 

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें