उज्ज्चल हिमाचल। डेस्क
पुलिस ने माइसरखाना मेले में एक युवक की हत्या करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार गत दिन 20 अक्तूबर को रात समय कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मेले में माथा टेकने पहुंचे मनदीप सिंह निवासी माइसरखाना की हत्या कर दी थी। घटना के बाद थाना कोटफत्ता पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया था। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी अजय गांधी व डीएसपी हीना गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री की बिगड़ी तबीयत, लाया गया IGMC
पुलिस की कड़ी मुश्क्कत के बाद आरोपी जगदीप सिंह निवासी भुच्चो मंडी, मोहित कुमार निवासी भुच्चो, संदीप सिंह निवासी सिविया, आकाश निवासी वर्मा बस्ती, सुखविन्द्र सिंह निवासी भुच्चो मंडी, प्रदीप कुमार निवासी वर्मा बस्ती को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बाकी आरोपियों की पुलिस जांच में जुटी हुई है।