67वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्सः सरदार उधम व शेरशाह फिल्मों का बोलबाला

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय फिल्म पुरस्कार समारोहों में से एक फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह का भव्य आयोजन मंगलवार रात को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में किया गया। पुरस्कार समारोह का यह 67वां चैप्टर था।

इस बार पुरस्कारों की लिस्ट में विक्की कौशल की सरदार उधम और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शेरशाह फिल्मों का बोलबाला रहा। शेरशाह बेस्ट फिल्म बनी तो 83 के लिए रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर घोषित किये गये, वहीं मिमी के लिए कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।

शेरशाह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी तो मिमी नेटफ्लिक्स पर और 83 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। देर रात तक चले अवॉर्ड समारोह को रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने होस्ट किया। अवॉर्ड समारोह में वरुण धवन, कियारा आडवाणी समेत कई बॉलीवुड कलाकारों ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दीं। विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट नीचे दी गयी है-

बेस्ट फिल्म
शेरशाह

बेस्ट डायरेक्टर
विष्णुवर्धन (शेरशाह)

बेस्ट एक्टर इन अ लीडिंग रोल
रणवीर सिंह (83)

बेस्ट एक्ट्रेस इन अ लीडिंग रोल
कृति सेनन (मिमी)

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक)
सरदार उधम (शूजित सरकार)

बेस्ट एक्टर- क्रिटिक
विक्की कौशल (सरदार उधम)

बेस्ट एक्ट्रेस- क्रिटिक
विद्या बालन (शेरनी)

बेस्ट एक्ट्रेस इन अ सपोर्टिंग रोल
साईं तम्हनकर (मिमी)

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल
पंकज त्रिपाठी (मिमी)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल

बी प्राक (मन भरया शेरशाह)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल
असीस कौर (रातां लम्बिया- शेरशाह) 

बेस्ट लिरिक्स
कौसर मुनीर (लहरा दो- 83)

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
सुभाष घई

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।