BBC के दिल्ली ऑफिस पर पड़ा इनकम टैक्स का छापा

Income tax raid on BBC's Delhi office
BBC के दिल्ली ऑफिस पर पड़ा इनकम टैक्स का छापा

उज्जवल हिमाचल। दिल्ली
बीबीसी के दफ्तर पर आज बड़े पैमाने पर इनकम टैक्स ने छापे मारे। दरअसल, बीबीसी के दिल्ली ऑफिस पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की 60 से 70 लोगों की टीम ने यह रेड मारी है।

वहीं, रेड के दौरान सभी स्टाफ के फोन बंद करा दिए गए हैं। साथ ही किसी को परिसर में आने-जाने से रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों से दफ्तर छोड़कर घर जाने के लिए कह दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः नाना-नानी द्वारा नई चप्पल खरीदने से मना करने पर मासूम ने की खुदकुशी

इसके साथ ही लंदन स्थित बीबीसी के दफ्तर में भी रेड की कार्रवाई की जानकारी दे दी गई है। उधर, रेड पड़ते ही कांग्रेस ने आईटी की इस कार्रवाई को बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर बैन से जोड़ा है।

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया है।

संवाददाताः ब्यूरो डेस्क

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।