पत्नी की तलाश में भटक रहा पति, बच्चे ढूंढ रहे मां

उज्जवल हिमाचल। करसोग

करसोग उपमंडल की ग्राम पंचायत सानना का ईश्वर दत्त अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए दर-दर भटक रहा है। महिला कला देवी अपनी 6 साल की बच्ची के साथ 28 सितंबर से घर से गायब है। महिला घर में दो बच्चों जिसमें की एक लडक़ी 13 साल की व एक लडक़ा 5 साल का छोड़ गई है। महिला के पति ईश्वर दत्त का कहना है कि 28 सितंबर को घर के सभी लोग खेत में मक्की की फसल काटने का कार्य करने गए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी एक लडक़ी कुसुमलता को लेकर कहीं चली गई और दो बच्चों को अकेला घर में छोडक़र लापता हो गई।

  • सानना की कला देवी अपनी 6 साल की बच्ची के साथ हुई गायब

पीडि़त पति ने बताया कि मैं छतरी क्षेत्र में काम करने गया था। जब मेरे घर के सदस्य खेत से वापस घर लौटे तो उनकी पत्नी घर से गायब मिली। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो उसने पुलिस के पास तहरीर दी, जिसके बाद पति ने पुलिस के पास महिला के खिलाफ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है।

मां के जाने से दो बच्चे अनाथ हो गए हैं। बच्चे अपनी मां को याद कर रहे हैं और पिता से जिद कर रहे हैं कि वह जल्दी मां को लेकर आए। अब बेबस पिता बच्चों को सांत्वना दे या फिर पत्नी को ढूंढ़े। ऐसी मुश्किल घड़ी में पत्नी को ढूंढऩे के लिए करसोग पुलिस से गुहार लगाई है। डीएसपी अरुण मोदी ने बताया कि महिला के मोबाइल नंबर की ट्रेस की प्रक्रिया चालू की गई है जैसे ही पता लगेगा उसके बारे में ईश्वर दत्त के घर वालों को बता दिया जाएगा।