लगभग 3 दर्जन लाेगाें ने थामा कांग्रेस का हाथ

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने हार पहनाकर किया स्वागत

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

विधानसभा के चंगर क्षेत्र की तीन पंचायतों की लंज कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का गठन प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में हुआ। जिसमें सुमन मेहरा को लंज कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। लंज कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का कहना था कि जब से कांग्रेस साढ़े चार साल पहले कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद ओर पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से लंज कॉलेज, लंज पुलिस चौकी, लंज PHC से CHC, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज को आदर्श विद्यालय का दर्जा दे कर धन की भी स्वीकृति दी थी, लेकिन साढ़े चार वर्षाें में भाजपा सरकार ने लंज क्षेत्र की तीनों पंचायतों की अनदेखी करके इन स्वीकृति कार्यों को पूरा नहीं कर पाई है और पूरा पैसा भी खर्च नहीं कर पाई है।इन्हाेंने थामा कांग्रेस का हाथ
लंज कांग्रेस कमेटी की बैठक में लंज खास, अप्पर लंज, डडोली की पंचायतों के बहुत से परिवारों ने भाजपा से दुःखी होकर ओर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध करके कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम कर कांग्रेस की विचारधारा का दामन थामा़ जिनको प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने बताया कि ग्राम पंचायत इंडोली के कुलदीप सिंह, करतार चंद्र, लखविंदर सिंह, वरिंद्र सिंह, शिवचरण, संजय कुमार, कुम्भकर्ण कर्ण, देसराज, जोगिंदर सिंह, शंकर सिंह, प्रीतम सिंह, मदन लाल, लक्की, वीनू, चमन लाल, रमन, विजय कुमार, नवनीत कुमार व पंचायत लंज खास से कश्मीर सिंह रिटायर रेलवे, मान सिंह रिटायर रेलवे, भगलन दास,जोगिंद्र लाल को हार पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने लंज कांग्रेस कमेटी की बैठक में कहा कि आने बाले 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर तीन पंचायतों के पांच बूथों में जा कर बूथों की मजबूती के लिए काम किया जाएगा और भाजपा के साढ़े चार वर्षाें की नाकामियों को उजागर किया जाएगा। पठानिया ने कहा की शाहपुर हल्के की जनता भाजपा सरकार से दुःखी हो चुकी है। विकास करवाना तो दूर की बात शाहपुर हल्के की जनता मूलभूत सुविधाओं से ही वंचित है, जो कि शाहपुर हल्के की जनता के लिए बड़े शर्म की बात है, जो अपने आप को साढ़े चार वर्षाें में ठगा-सा महसूस कर रही है।

आज देश की जनता का हर वर्ग अपने आप को ठगा-सा महसूस कर रहा है। आज देश की जनता भय के माहौल से जी रही है। चाहे वाे बढ़ती महंगाई हो, चाहे बो बढ़ती विरोजगारी हो, चाहे वाे देश को निजी हाथों में देने की बात हो। चाहे वाे किसानों के अत्याचार की बात हो। भाजपा बस हमेशा अखबारों में झूठ बोल कर जनता को विकास के नाम पर गुमराह कर रही है, बल्कि धरातल पर कुछ नहीं है। सिवाए जनता की परेशानियों के अलावा। अब जनता भाजपा को उखाड़ फैंकने के लिए 2022 के चुनावों का इंतजार कर रही है और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

यह रहे माैजूद

इस मौके पर लंज कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमन कुमार मेहरा, सुरजीत सिंह डोली, रणजीत सिंह, रविंदर कुमार, फ़ौज सिंह, रत्न चंद, केके डोगरा, जन्म सिंह गुलेरिया, रेखा देवी प्रधान, आशादेवी प्रधान, अनिता देवी, सुनिता देवी, सुनिता देवी, हंस राज, राजा, बलजीत कौर, नवनीत कुमार, शिव कुमार, उपप्रधान, सुखजीवन सिंह, राकेश चंद्रशेखर, कुमकरण,देश राज, सजय कुमार, करतार चंद, बद्रि सिंह, लक्की, कुलदीप सिंह, शिवचरण, लखविंदर सिंह, हरनाम सिंह, रविंद्र पाल, प्रीतम सिंह, शंकर सिंह, कश्मीर सिंह, मान सिंह, रमेश लाल, भगवान दास व लेख राज आदि गणमान्य कांग्रेस कार्यकर्ता
मौजूद थे।