10 मार्च के बाद प्रदेश में 2 लाख लोगों ने की है आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण

उमेश भारद्वाज। मंडी

सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी से अपने हिमाचल अभियान की शुरुआत कर रही आम आदमी पार्टी 6 अप्रैल को चुनावी शंखनाद करने के लिए तैयार है। रैली की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुली जीप में ‘तिरंगा यात्रा’ शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

रैली विक्टोरिया से आईटीआई चौक तक निकलेगी। ये जानकारी आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रवक्ता शेर सिंह ठाकुर ने मंडी के धनोटू में आयोजित एक प्रैसवार्ता में दी। शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि 10 मार्च के उपरांत प्रदेश में दो लाख से अधिक लोगों ने अपने आप आकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

उन्होंने कहा कि पार्टी में नई सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों में कुछ लोग टिकट के दावेदार हो सकते हैं। लेकिन लोगों ने दिल्ली के केजरीवाल मॉडल को ध्यान में रखकर आप की सदस्यता ग्रहण की जा रही है। आम आदमी पार्टी को जनता द्वारा खुले मन से समर्थन मिल रहा है।

प्रेसवार्ता में कुलदीप चंद नाचन उपाध्यक्ष,अभी राज कार्यकर्ता,भीम सिंह डोगरा वरिष्ठ कार्यकर्ता संस्थापक सदस्य आप नाचन, भूपेंद्र कुमार कार्यकर्ता और चेत राम ठाकुर प्रदेश किसान विंग अध्यक्ष मौजूद रहे।