मिशन रिपीट के लिए सभी मोर्चों की अहम भूमिका: खन्ना

All fronts have an important role to play for Mission Repeat: Khanna
मिशन रिपीट के लिए सभी मोर्चों की अहम भूमिका: खन्ना

कांगड़ा:- भाजपा के हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रदेश में मिशन रिपीट के लिए सभी मोर्चों की अहम भूमिका होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को मंडी में आयोजित युवा विजय संकल्प रैली में आ रहे हैं। मंडी की यह रैली युवाओं के लिए यादगार बनेगी। खन्ना सेवा पखवाड़ा के तहत पौधरोपण  करने के बाद बूथ  नंबर 99, 101 रजियाणा ख़ास व बूथ नंबर छह, सात मटौर में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों ने देश के हर वर्ग को छुआ है। चाहे वैक्सीन हो या फिर उज्ज्वला योजना, उनकी नीतियों से ऐसा कोई भारतीय नहीं, जो लाभार्थी न हुआ हो। मोदी के नेतृत्व में पूरा देश बदल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल में मिशन रिपीट की तरफ़ बढ़ रही है और इसमें भाजपा के सभी मोर्चों की भूमिका अहम है।

पढ़ें यह खबरः- GPSSS जोगिंद्रनगर के दो होनहारों को मिला शिक्षा गौरव सम्मान

उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर हर व्यक्ति को भाजपा सरकार की नितियों से अवगत करवाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को उन्होंने ज़रूरी टिप्स भी दिए। इस मौके पर 4 पौधे भी रोप गए, कार्यक्रम में विधायक पवन काजल, काँगड़ा चंबा प्रभारी राजपाल, मंडल भाजपा अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी, प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी, विस्तारक साहिल गुलेरिया, काँगड़ा प्रभारी नवल किशोर मौजूद रहे।
कांगड़ा ब्यूरो।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।