ABVP विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन करता है छात्र हित की आवाज को बुलंद

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में महामंत्री का छात्र संघ चुनाव लड़ेगा प्रदेश के कांगड़ा का अर्जुन आनंद

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने के नाते छात्र हित की आवाज को बुलंद करता रहा है। विद्यार्थी परिषद साल के 365 दिन अपने कैंपसो और समाज में समाज हित के लिए कार्य करती रहती है। विद्यार्थी परिषद अन्य छात्र संगठनों की भांति केवल चुनावों के दौरान ही कार्य करने वाला संगठन नहीं है बल्कि हर एक परिस्थिति में कार्य करने वाला छात्र संगठन है और जहां अन्य छात्र संगठन छात्र संघ चुनाव में भी राजनीतिक दलों के इशारों पर चुनाव लड़ते हैं वहीं विद्यार्थी परिषद छात्र संघ चुनाव एक आजाद संगठन होने के नाते किसी भी राजनीतिक दल के दबाव में न आ कर आजाद रूप से चुनाव लड़ती है। जिसमें किसी राजनीतिक दल के दबाव से विद्यार्थी परिषद छात्र संघ चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं चुनती बल्कि संगठन का भाव देखते हुए और संगठन के प्रति कार्यशैली को देखते हुए विद्यार्थी परिषद अपने प्रत्याशियों को चुनती है।

 

देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव का दौर है और उसमें विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्र संघ चुनाव के पैनल में हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के मध्यवर्गीय परिवार से संबंध रखने वाले अर्जुन आनंद को महामंत्री की टिकट दी गई। हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे राज्य से संबंध रखने वाले कार्यकर्ता को देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में किसी छात्र संगठन द्वारा टिकट मिलना अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

 

अर्जुन आनंद हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से संबंध रखते हैं उन्होंने अपने BA की पढ़ाई धर्मशाला महाविद्यालय से पूरी की, धर्मशाला महाविद्यालय से ही अर्जुन आनंद विद्यार्थी परिषद के साथ जुड़े और इकाई अध्यक्ष, जिला संयोजक, एसएफडी प्रांत संयोजक जैसे दायित्वों की जिम्मेवारी भी निभाई। उन्होंने अपनी M.A राजनीतिक शास्त्र और एमफिल की पढ़ाई पंजाब विश्वविद्यालय से पूरी की वर्तमान में अर्जुन आनंद अपनी पीएचडी की पढ़ाई जेएनयू से कर रहे हैं। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनावों का दौर है इसी कड़ी में विद्यार्थी परिषद द्वारा अपने पैनल में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से संबंध रखने वाले अर्जुन आनंद को महामंत्री की टिकट दी गई है जो कि पूरे प्रदेश के लिए खुशी की खबर है।

संवाददाताः अंकित वालिया

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें