डोगरा ने छनेड़ के साथ जंदडू भी किया सैनेटाइज

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। हमीरपुर

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रविन्द्र सिंह डोगरा ने चलोह पंचायत के छनेड़ गांव के सैनेटाईजेशन अभियान के दूसरे दिन छनेड़ को सैनेटाईज करने के बाद जंदडू पंचायत के वार्ड नंबर पांच के 50 घरों को तथा हिंदो दी धार के 25 घरों को सैनेटाईज्ड किया और प्रत्येक परिवार को हैंड सैनेटाईजर भेंट किए। रविन्द्र सिंह डोगरा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि जंदडू पंचायत खेल मण्डल के युवाओं ने सैनेटाईजेशन अभियान में उनका साथ दिया था और खेल मण्डल जंदडू के सदस्यों ने अपनी पंचायत को सैनेटाईज्ड करने के लिए डोगरा से कहा था।

इसी क्रम में रविन्द्र सिंह डोगरा ने जंदडू पंचायत के गावों को भी खेल मण्डल जंदडू के सदस्यों सचिन राणा, नीरज राणा, पंकज राणा, सौरव राणा, सन्नी राणा व खेल मंडल जंदड़ू के अन्य युवा वर्ग के साथ मिलकर सैनेटाईज किया। रविन्द्र सिंह डोगरा ने जंदडू पंचायत के सभी घरों को सैनेटाईज्ड करने के लिए खेल मण्डल जंदडू को बीस लीटर स्प्रे तथा 400 हैंड सैनेटाईजर भेंट किए। जिसके लिए खेल मण्डल जंदडू के सदस्यों ने रविन्द्र सिंह डोगरा का आभार व्यक्त किया है। रविन्द्र सिंह डोगरा ने आगामी जानकारी देते हुए कहा की मंगलवार को छनेड़ के साथ कक्कड बाजार व गांव को सैनेटाईज किया जायेगा, क्योंकि कक्कड से शर्मा बर्तन भण्डार के प्रोपराइटर ने उन्हें फोन कर के पहले से मंगलवार का समय लिया हुआ था।