बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला संयोजकों की नियुक्ति

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की मिली हरी झंडी

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

भारतीय जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रूपदास कश्यप ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा एवं सांसद सुरेश कश्यप से विचार-विमर्श के उपरांत बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला संयोजकों की नियुक्ति की है। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में ओमराज शर्मा, मंडी, प्रतिभा कौशिक नाहन, मोहन चैहान, ठियोग, किशन गोपाल कपूर, ज्वालामुखी, सीताराम चंदेल, शिमला, डाॅ वीपी शर्मा, शिमला ग्रामीण, प्रकाश ठाकुर, हमीरपुर, डाॅ. रमेश कुमार शर्मा, पालमपुर, शादीलाल गोस्वामी, ऊना, लोकेश्वर शर्मा, सोलन तथा बलीराम कुल्लू को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

जिला संयोजकों में देशराज शर्मा को जिला चंबा, गुरूचरण सिंह बेदी को जिला नुरपूर, सुरेंद्र ठाकुर को जिला देहरा, सुदर्शन कुमार चैहान को जिला पालमपुर, करतार चंद को जिला कांगड़ा, चरण दास को जिला लाहौल-स्पीति, जयसिंह को जिला कुल्लू देशराज ठाकुर को जिला सुंदरनगर, ललित पाठक को जिला मंडी, विजय शर्मा को हमीरपुर, हरि सिंह ठाकुर को जिला ऊना, गरजा राम ठाकुर को जिला बिलासपुर, शेलेन्द्र गुप्ता को जिला सोलन, नित्यानंद सावल को जिला सिरमौर, हेमंत शर्मा को जिला शिमला, देवेंद्र पिरटा को जिला महासू तथा जितेंद्र सिंह नेगी को जिला किन्नौर का जिला संयोजक बनाया गया है। रूपदास कश्यप ने बताया कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। उन्होनें कहा कि सभी जिला संयोजकों को एक सप्ताह के अंदर जिला कार्यकारिणीयों के गठन के निर्देश दिए गए हैं।