बोह रूलहेड़ में प्रभावित हुईं सुविधाओं काे जल्द सुचारू करे सरकार : पठानिया

कहा, समस्याओं का शीघ्र समाधान न हुआ, ताे सड़काें पर उतरेगी ब्लॉक कांग्रेस

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोह रूलहेड़ में माैके पर जाने के लिए पठानिया ने तहदिल से मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया, लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के माैके पर जाने के बाद भी प्रशासन ने अभी तक प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद नहीं की है। ये बात पठानिया तब कही जब पठानिया ने विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के धार कंडी, चंगर, सेंटर बेल्ट के सभी जगहों में जाकर ओर प्रभावित परिवारों से मिल कर मुआयना किया। अभी तक प्रशासन या बिभाग प्रभावित क्षेत्रों में बिजली पानी सड़कों को बहाल नहीं कर पाया है।

यह भी पढ़ें : प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करने पर होगा जुर्माना : अनिल भारद्वाज

पठानिया ने कहा कि जिलाधीश जल्द से जल्द टीम गठित करके प्रभावित जगहों में भेज कर हुए नुकसान का आंकलन करें और प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद दें। जिन परिवारों के सदस्यों की मलबे के नीचे दबने से मौत हुई है, उनके परिवारों को पांच-पांच लाख रूपए आर्थिक मदद दी जाए। बिजली, पानी व सड़कों की सुविधा काे जल्द से जल्द बहाल किया जाए। पठानिया ने कहा कि अगर बरनेट-घेरा सड़क को मिलाया जाए और जो घेरा में 200 मीटर सड़क भारी बारिश के कारण बह गई थी, उसको भी जल्द से जल्द बनाई जाए। अन्यथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरकार और प्रशासन के खिलाफ सड़कों में उतरने के लिए मजबूर होगी।

जनता के हितों के लिए शाहपुर कांग्रेस कमेटी हमेशा जनता के पक्ष में अवाज उठाएगी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा, जिला परिषद सदस्य पंकज कुमार, हितेश चौधरी पंचायत समिति, तम्मना पंचायत समिति सदस्य, आशा देवी पंचायत समिति सदस्य, मेहर सिंह पूर्व पंचायत समिति, रचना देवी पंचायत समिति सदस्य, कर्ण एडवोकेट, गौरव शर्मा व एडवोकेट विवेक राणा मौजूद थे।