नालागढ़ को प्रदेश सरकार ने दिए 4 मनोनीत पार्षद

सुरेंदर सिंह सोनी। नालागढ़

नालागढ़ नगर परिषद में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चुने गए चार मनोनीत पार्षदों के लिए आज जिला सोलन अध्यक्ष आशुतोष वैद्य के नेतृत्व में एक बधाई कार्यक्रम का आयोजन नालागढ़ पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आशुतोष वैद्य ने सभी मनोनीत पार्षदों को चुने जाने पर बधाई दी और उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में नालागढ़ में हो रहे विकास को नए आयाम स्थापित हुए हैं और साथ ही भारतीय जनता पार्टी की नगर परिषद की टीम भी निरंतर नालागढ़ नगर के बहुमुखी विकास के लिए दिन-रात कार्य कर रही है।

यह भी पढ़े : ‘हिमाचला री शान म्हारे जयराम ठाकुरा हो’ गीत से मंत्रमुग्ध हुआ सराज

वही चारों मनोनीत पार्षदों ने कहा कि वह पार्टी और संगठन को विश्वास दिलाते हैं कि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के पद चिन्हों पर चलते हुए और संगठन के निर्देशानुसार शहर के विकास के लिए अपना सर्वोत्तम योगदान देंगे साथ ही 2022 में नालागढ़ से विधानसभा में नालागढ़ से भाजपा का विधायक जीते यह सुनिश्चित भी करेंगे इस मौके पर बधाई देने पहुंचे नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने भी पार्टी द्वारा मनोनीत किए गए चारों पार्षदों को बधाई दी और नालागढ़ नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की अपील की.