हिमाचल : आशीष बनाएंगे हिमाचल में ओलंपयिनस की राह : डोगरा

उज्जवल हिमाचल। हमीरपुर

राष्ट्रवादी कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रविंद्र सिंह डोगरा ने टोक्यो ओलंपिक में मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए चयनित नौ सदस्यों की टीम में हिमाचल प्रदेश से जिला मंडी के आशीष कुमार चयनित हो कर ओलंपिक में भाग लेने और पदक जीत कर हिमाचल और भारत का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। आज से टोक्यो ओलंपिक शुरू हो रहे हैं, जिसमें पूरे भारत से खिलाड़ियों ने शिरकत की है, लेकिन हिमाचल से मात्र एक आशीष कुमार ही हैं। इसलिए हम सबको उनका हौंसला बढ़ाना चाहिए यह। कहना है कि रविंद्र सिंह डोगरा का।

डोगरा ने पत्रकारों को बताया कि आशीष कुमार का जन्म जिला मंडी के दहोटू गांव में 18 जुलाई,1994 को हुआ था और उन्हें बचपन से ही मुक्केबाजी का शौक था। इसी के चलते आशीष ने वर्ष 2015 के दौरान केरला में हुई राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। साथ ही साथ उन्होने थाईलैंड में हुई एशिन बॉक्सिंग चैम्पियन शिप में सिल्वर मैडल जीता था, जिसके बाद उनका चयन टोक्यो ओलंपिक के लिए कर लिया गया।

डोगरा ने जानकारी देते हुए कहा की मुक्केबाजी की नौ सदस्यों की टीम में (1). आशीष कुमार 75 किलो वर्ग के साथ (2). अमित पंगहल- 52 किलो वर्ग, (3).मनीष कौशिक-63 किलो वर्ग, (4). विकास कृष्णन 69 किलो वर्ग, (5). सतीश-91 किलो वर्ग तथा महिला (6). मैरी कौम -51 किलो वर्ग, (7). पूजा रानी 75-किलो वर्ग, (8). सिमरन कौर- 60 किलो वर्ग और (9). लोविना-69 किलो वर्ग में शामिल हैं। रविंद्र सिंह डोगरा ने उम्मीद जताते हुए कहा की आशीष जरूर पदक जीत कर भारत आएंगे और हिमाचल का नाम रोशन करेंगे।

डोगरा ने भविष्य में हिमाचली खिलाड़ियों की खेल संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की बात पर जोर देने की बात कही और कहा आशीष कुमार हिमाचल प्रदेश से और अधिक ओलंपियन बनाने के लिए मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। डोगरा ने कहा कि हालांकि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पदक जीत कर लाने पर इनामी राशी का ऐलान किया है। इस बात का पर वह खुशी प्रकट करते हैं, पर इसके अलावा अभी भी हर खेल में खिलाड़ियों के लिए बहुत कुछ करना बाकी है।