गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्री अंगद प्रताप को मां बज्रेश्वरी की प्रतिमा देकर किया सम्मानित

आम नागरिक की भांति कांगड़ा के होटल ग्रोवर में दो दिन तक रुके रहे अंगद प्रताप

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा हेरिटेज अल्ट्रा मैराथन 2024 में बेशक 120 धावकों ने पंजीकरण कराया था परंतु इन धावकों में एक ऐसा चेहरा थे जो भारत में ही नहीं परंतु पूरे विश्व में एक चर्चित चेहरों में शामिल हो चुके थे। इस मैराथन में भारत के पहले मानव युक्त अंतरिक्ष मिशन गगनयान के लिए चयनित भारतीय वायु सेवा के ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप ने भी भाग लेकर इस मैराथन को ऐतिहासिक बना दिया। कांगड़ा जनपद में हुई मैराथन की गगनयान मिशन के चयनित अंतरिक्ष यात्री अंगद प्रताप ने 100 किलोमीटर की श्रेणी को पूरा किया। इस मैराथन में भाग लेने के लिए ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप बेंगलुरु से हवाई मार्ग से होते हुए शनिवार को दोपहर को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे थे और वहां से कांगड़ा में स्थित सीधे होटल ग्रोवर में पहुंचे।

कांगड़ा के होटल ग्रोवर में एक आम व्यक्ति के तहत अंगद प्रताप द्वारा होटल बुक किया। अंगद प्रताप इस समय पूरे विश्व में एक प्रमुख चर्चित चेहरा है जो भारत के पहले मानव युक्त अंतरिक्ष मिशन गगनयान के लिए चयनित है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गगनयान मिशन के लिए चयनित देश के चार वीर सपूतों के नामों की घोषणा इसी माह के पहले सप्ताह में की थी। होटल ग्रोवर के एमडी रितेश ग्रोवर ने बताया कि होटल ग्रोवर के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है कि पूरे विश्व के एक चर्चित चेहरा आज हमारे होटल में रुके हैं। होटल पहुंचने पर गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप को होटल में एमडी रितेश ग्रोवर, उनके सुपुत्र इंजीनियर सुवंश ग्रोवर तथा ग्रोवर ब्रदर्स मोबाइल के एमडी अमित ग्रोवर ने हिमाचली टोपी व शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी की प्रतिमा देखकर सम्मानित किया।

रितेश ग्रोवर ने बताया ने गगनयान मिशन के चयनित अंतरिक्ष यात्री अंगद प्रताप ने स्वयं ही ऑनलाइन पोर्टल मेक माई ट्रिप से होटल ग्रोवर में 2 दिन के लिए रूम बुक कराया था। उन्होंने बताया उनके साथ दो और साथी थे जिनका भी कमरा बुक था। उन्होंने बताया होटल के फ्लाई रिस्ट्रो बार व रेस्टोरेंट रेंट में अपने साथियों के साथ खाना खाया और वहां पर उपस्थित एक अन्य मेहमान ने उनको गगनयान मिशन में अंतरिक्ष यात्री बनाए जाने पर बधाई दी जिससे यह पता चल पाया कि होटल में रुके अंगद प्रताप देश विदेश में एक चर्चित चेहरा है और कुछ माह बाद भारत के लिए इतिहास रचने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कांगड़ा जैसे छोटे शहर में एक चर्चित चेहरे का आना अपने आप में ही बड़ी उपलब्धि है वहीं गगन यान मिशन के तहत उनका यह दौरा काफी याद आएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें